Search

 
 
 

Jamtara News : जसीडीह-झाझा मेमू समेत कई ट्रेनों के परिचालन में 4 अक्टूबर से 27 दिसंबर तक बदलाव

Jamtara News: रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 63565/63566 जसीडीह-झाझा-जसीडीह मेमू का परिचालन उपर्युक्त तिथियों को रद्द रहेगा.
 
फाइल फोटो.

Jamtara News : आसनसोल रेल मंडल के मधुपुर-जसीडीह रेलखंड पर अप लाइन पर ट्रैक का मेंटेनेंस वर्क होने वाला है. इसके चलते रेलवे 4 अक्टूबर से 27 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार व शुक्रवार को करीब 210 मिनट का ब्लॉक लेगा. इस दौरान निर्धारित तिथियों को कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है.

 

इसे भी पढ़ें


रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 63565/63566 जसीडीह-झाझा-जसीडीह मेमू का परिचालन उपर्युक्त तिथियों को रद्द रहेगा. इसके अलावा ट्रेन संख्या 63561 आसनसोल-जसीडीह मेमू को 60 मिनट, ट्रेन संख्या 63545 अंडाल-जसीडीह मेमू को 30 मिनट और ट्रेन संख्या 63547 जसीडीह-बांका मेमू 20 मिनट विलंब से चलेगी.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही