Search

 
 
 

Jamtara News :  चापुड़िया मोड़ बना ‘ब्लैक स्पॉट’, 24 घंटे में दो वाहन पलटे

Jamtara News :  चापुड़िया के समीप उक्त मोड़ पर पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं. इनमें कई लोगों की जान जाने की बात भी ग्रामीणों ने बताई. इसके बावजूद अब तक यहां स्थायी सड़क सुरक्षा व्यवस्था नहीं किए जाने से लोगों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने सड़क के खतरनाक मोड़ पर संकेतक, रिफ्लेक्टर, स्पीड ब्रेकर और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग की है.
 
सड़क हादसा

Jamtara News :  गोविंदपुर-साहेबगंज स्टेट हाइवे पर बिंदापाथर थाना क्षेत्र के चापुड़िया गांव के समीप सड़क का एक खतरनाक मोड़ लगातार हादसों का कारण बन रहा है. 24 घंटे के भीतर एक ही स्थान पर चावल लदा कंटेनर और टमाटर लदा पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया. लगातार हो रही दुर्घटनाओं से स्थानीय ग्रामीणों में चिंता और नाराजगी बढ़ रही है.

 

सुरक्षा व्यवस्था नहीं करने पर लोगों में आक्रोश

ग्रामीणों के अनुसार, चापुड़िया के समीप उक्त मोड़ पर पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं. इनमें कई लोगों की जान जाने की बात भी ग्रामीणों ने बताई. इसके बावजूद अब तक यहां स्थायी सड़क सुरक्षा व्यवस्था नहीं किए जाने से लोगों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने सड़क के खतरनाक मोड़ पर संकेतक, रिफ्लेक्टर, स्पीड ब्रेकर और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग की है.

 

इसे भी पढ़ें

पहले चावल लदा कंटेनर पलटा

गुरुवार देर शाम चावल लदा कंटेनर (डब्ल्यूबी 23 एफ 0509) उक्त मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया. दुर्घटना के बाद कंटेनर सड़क के करीब आधे हिस्से में पड़ा रहा. इससे वाहनों के आवागमन में परेशानी हुई और दुर्घटना की आशंका बनी रही. इसके अगले दिन शुक्रवार रात उसी स्थान पर टमाटर लदा पिकअप वैन (डब्ल्यूबी 37 ई 0281) भी दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया. हादसे के बाद पिकअप में लदे टमाटर सड़क पर बिखर गए.

 

सड़क पर पड़े कंटेनर से बढ़ी परेशानी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वैन जामताड़ा की ओर से आ रही थी. जबकि सामने से एक अन्य वाहन दुमका की ओर जा रहा था. इसी दौरान दोनों वाहन उक्त मोड़ पर आमने-सामने आ गए. सड़क के आधे हिस्से में पहले से कंटेनर पड़े रहने के कारण पिकअप चालक को वाहन संभालने में परेशानी हुई और पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई.

 

घटना की सूचना मिलने पर बिंदापाथर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी. लगातार दो दिनों में एक ही स्थान पर हुई दुर्घटनाओं के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से इस खतरनाक मोड़ पर तत्काल सुरक्षा उपाय करने की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही