- योगेंद्र साव के बयान पर बाबूलाल ने राहुल गांधी से पूछे सवाल
Ranchi News : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बयान को लेकर सरकार और राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जब योगेंद्र साव अपनी ही सरकार को महाभ्रष्ट बता रहे हैं, तो सोचिए आम जनमानस में उनकी छवि कैसी होगी.
बाबूलाल ने आगे कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस के कई नेता भी ऐसी ही सोच रखते हैं. उन्होंने दावा किया कि कुछ मंत्री पद पर रहने के कारण चुप हैं और कुछ आर्थिक लाभ के कारण बोल नहीं रहे हैं.
इसे भी पढ़ें
भाजपा नेता ने राहुल गांधी से पूछा कि आपने नियुक्तियों और नौकरी से जुड़े मामलों में सरकार की भूमिका को करीब से देखा है. इसके बावजूद ऐसी क्या मजबूरी है कि आप उस सरकार का समर्थन कर रहे हैं.
मरांडी ने पत्थर, बालू, कोयला और लौह अयस्क के अवैध खनन, टेंडर में कमीशन और ट्रांसफर-पोस्टिंग से जुड़ी कथित कमाई को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने राहुल गांधी से पूछा कि क्या काली कमाई में हिस्सेदारी के कारण आप धृतराष्ट्र की तरह आंखें बंद किए हुए हैं.
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राहुल गांधी आपको इन सभी सवालों का जवाब देने ही होगा. उन्होंने कहा कि आज योगेंद्र साव यह सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन आने वाले समय में यही सवाल पूरा झारखंड आपसे पूछेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

