Search

 
 
 

Jharkhand Weather : सभी जिलों में बारिश व वज्रपात की संभावना, 7 जिलों में येलो अलर्ट

Ranchi News : मौसम विभाग ने राज्य के 7 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो, देवघर, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और गुमला शामिल हैं. इन जिलों में तेज बारिश के साथ 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.
 
बारिश

Ranchi News :  झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने आज 19 सितंबर को राज्य के सभी जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है. इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

 

मौसम विभाग ने राज्य के 7 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो, देवघर, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और गुमला शामिल हैं. इन जिलों में तेज बारिश के साथ 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.

 

इसे भी पढ़ें

 

रांची में भी आज बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी का अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. आईएमडी ने बारिश और वज्रपात के दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. खासकर खुले स्थानों पर रहने से बचने की सलाह दी गयी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही