Search

 
 
 

Jamtara News: शोर मचाने पर बच्चे के सिर पर रॉड से वार, पुलिस जांच में जुटी

Jamtara News: आवेदन के अनुसार, रेहाना खातून का पांच वर्षीय पुत्र आर्यन अंसारी सड़क से शोर मचाते हुए अपने फुआ के घर से अपने घर की ओर जा रहा था. आरोप है कि इसी दौरान गांव के एक कमरे में बैठे मेहबूब अंसारी, मुरताज अंसारी और कादिर अंसारी को बच्चे के शोर मचाने से व्यवधान हुआ. इसी बात को लेकर मेहबूब अंसारी ने कथित रूप से लोहे की रॉड से बच्चे के सिर पर वार कर दिया.
 
घायल बच्चे का अस्पताल में इलाज

Jamtara News: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोरीडीह-2 गांव में पांच वर्षीय बच्चे को लोहे की रॉड से मारकर घायल करने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर बच्चे की मां रेहाना खातून ने नारायणपुर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

थाना में दिए आवेदन के अनुसार, रेहाना खातून का पांच वर्षीय पुत्र आर्यन अंसारी सड़क से शोर मचाते हुए अपने फुआ के घर से अपने घर की ओर जा रहा था. आरोप है कि इसी दौरान गांव के एक कमरे में बैठे मेहबूब अंसारी, मुरताज अंसारी और कादिर अंसारी को बच्चे के शोर मचाने से व्यवधान हुआ. इसी बात को लेकर मेहबूब अंसारी ने कथित रूप से लोहे की रॉड से बच्चे के सिर पर वार कर दिया.

 

रॉड से चोट लगने के बाद बच्चा घायल हो गया. घटना के बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. बच्चे की मां ने आवेदन में आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

इधर, नारायणपुर थाना पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है. थाना प्रभारी ने बताया कि आवेदन के आधार पर घटना की जांच की जा रही है. जांच में यदि बच्चे को लोहे की रॉड से मारकर घायल करने की पुष्टि होती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही