Search

 
 
 

Jamtara News : बाईपास पर कोयले से लदा डंपर पलटा, पुलिस ने शुरू की जांच

Jamtara News : स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मिहिजाम थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने पलटे डंपर और खेत में बिखरे कोयले की स्थिति की जानकारी ली तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
 
कोयले से लदा डंपर पलटा

Jamtara News : मिहिजाम थाना क्षेत्र के बेवा बाईपास स्थित झरना पड़ाव के समीप गुरुवार सुबह एक डंपर दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क किनारे पलट गया. हादसे के बाद डंपर में लदा कोयला सड़क किनारे खेत में बिखर गया. घटना के बाद आसपास के इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई.

 

 

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मिहिजाम थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने पलटे डंपर और खेत में बिखरे कोयले की स्थिति की जानकारी ली तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

 

हादसे में किसी के हताहत होने की तत्काल पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि, डंपर के पलटने के कारण खेत में काफी मात्रा में कोयला बिखर गया. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि डंपर कहां से कोयला लेकर जा रहा था और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई.

 

हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. दुर्घटना के बाद डंपर को हटाने और बिखरे कोयले को लेकर भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही