Search

 
 
 

Jamtara News: बाइक ओवरटेक के दौरान टक्कर, घायल युवक धनबाद रेफर

करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रिंगोचिंगो के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान केंदुवाटांड़ निवासी 36 वर्षीय मोबिन अंसारी के रूप में हुई है.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara: करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रिंगोचिंगो के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान केंदुवाटांड़ निवासी 36 वर्षीय मोबिन अंसारी के रूप में हुई है.

 

Uploaded Image

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोबिन अंसारी अपने घर केंदुवाटांड़ से पतरोडीह की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रिंगोचिंगो के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोबिन सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

इसे भी पढ़ें:

 

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायणपुर ले गए. अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया.

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर चिंता जताते हुए प्रशासन से ऐसे मामलों पर सख्ती बरतने की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही