Search

 
 
 

Jamtara News : जामताड़ा के ठंडारडीह हमला मामले में आयोग ने डीसी-एसपी से मांगी रिपोर्ट

Jamtara News: आयोग की ओर से 18 नवंबर को जारी पत्र के अनुसार, राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा की ओर से पिछले 14 सितंबर को भेजा गया वीआईपी संदेश आयोग को प्राप्त हुआ था.
 
आयोग की ओर से डीसी और एसपी को भेजा गया पत्र.

Jamtara News : झारखंड के जामताड़ा जिले के ठंडारडीह गांव में भूदेव कुमार यादव और उनके परिवार पर हुए कथित हमले के मामले में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) ने संज्ञान लिया है. आयोग ने जामताड़ा डीसी और एसपी को पत्र भेजकर मामले की जांच कर 10 कार्य दिवस के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है. यह पत्र राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के निर्देश पर अवर सचिव प्रभाकर की ओर से जारी किया गया है.

 

इसे भी पढ़ें


आयोग की ओर से 18 नवंबर को जारी पत्र के अनुसार, राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा की ओर से पिछले 14 सितंबर को भेजा गया वीआईपी संदेश आयोग को प्राप्त हुआ था. इसमें ठंडारडीह गांव निवासी भूदेव कुमार यादव और उनके परिवार पर हुए हमले की निष्पक्ष जांच कराने का अनुरोध किया गया था.  


आयोग ने इस मामले की जांच कराने का फैसला लिया है. इस संबंध में जामताड़ा डीसी और एसपी को पत्र भेजकर आरोपों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने और पत्र मिलने के 10 कार्य दिवस के भीतर ईमेल, डाक या अन्य माध्यम से रिपोर्ट भेजने को कहा गया है.  
आयोग ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा के भीतर रिपोर्ट नहीं मिलने पर अनुच्छेद 338ख के अंतर्गत आगे की कार्रवाई की जाएगी. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही