Search

 
 
 

Jamtara News : तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल, चालक फरार

जमाताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के पांडेडीह के समीप सोमवार को सड़क हादसे में एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को नारायणपुर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara : जमाताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के पांडेडीह के समीप सोमवार को सड़क हादसे में एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को नारायणपुर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

 

Uploaded Image

अस्पताल में इलाजरत घायल.


मिली जानकारी के अनुसार, धनबाद जिले के टुंडी के ओझाडीह कटनिया गांव निवासी लालू दास  अपनी पत्नी सरस्वती देवी के साथ बाइक से देवघर जिले के मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र स्थित नवाडीह गांव जा रहे थे. रास्ते में पांडेडीह के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. 

 


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को इलाज के लिए नारायणपुर सीएचसी पहुंचाया. दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है. फरार ट्रक की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही