Search

 
 
 

Jamtara News : नशे के खिलाफ सख्ती, डीसी बोले- दवा दुकानों में करें छापेमारी, जागरूकता अभियान भी चलाएं

डीसी ने अधिकारियों को मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक के लिए नियमित अभियान चलाने और ग्रामीण क्षेत्रों में जेएसएलपीएस सखी मंडल व स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं को जागरूकता अभियान से जोड़ने का निर्देश दिया.
 
बैठक में भाग लेते डीसी, एसपी व अन्य.

Jamtara : जामताड़ा डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला एनकोर्ड (NCORD) समिति की बैठक हुई. डीसी ने अधिकारियों को मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक के लिए नियमित अभियान चलाने और ग्रामीण क्षेत्रों में जेएसएलपीएस सखी मंडल व स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं को जागरूकता अभियान से जोड़ने का निर्देश दिया. 

 


उन्होंने सभी स्वास्थ्य केंद्रों में हर माह प्रत्येक माह नशा मुक्ति जागरूकता शिविर लगाने और जिले के मेडिकल स्टोरों में औचक छापेमारी कर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए. साथ ही शहर की सभी दुकानों का शॉप्स एंड एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत पंजीकरण कराने और दुकानों के खुलने-बंद होने का समय निर्धारित करने की बात कही.


बैठक में एसपी शम्भू कुमार सिंह ने बताया कि अवैध ड्रग्स के दो मामलों में कार्रवाई की गई है. भविष्य में भी नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही