Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News : करमाटांड़ से साइबर अपराधी गिरफ्तार, 3 मोबाइल व 5 सिम कार्ड बरामद

पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रानीटांड़ गांव में छापेमारी कर एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 3 मोबाइल फोन व 5 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार युवक गालिब अंसारी करमाटांड़ थाना क्षेत्र के डुमरिया का रहने वाला है.
Advertisement
Advertisement
गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Jamtara : जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रानीटांड़ गांव में छापेमारी कर एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 3 मोबाइल फोन व 5 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार युवक गालिब अंसारी करमाटांड़ थाना क्षेत्र के डुमरिया का रहने वाला है.

 

पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि वह लोगों को फोन कर खुद को बैंक अधिकारी बताकर झांसे में लेता था. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का क्रेडिट कार्ड बंद होने व नया कार्ड जारी कराने का झांसा देकर लोगों के मोबाइल पर APK फाइल डाउनलोड करवाता था. इसके बाद मोबाइल की गोपनीय जानकारी हासिल कर उनके खाते से रुपये उड़ा लेता था.

 

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी का साइबर ठगी नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था. पुलिस उसके अन्य सहयोगियों और ठगी से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही