Search

 
 
 

Jamtara News : RTO ई-चालान के नाम पर APK फाइल भेजकर साइबर ठगी, दो गिरफ्तार

Jamtara News : मैसेज के झांसे में आकर पीड़ित के मोबाइल में APK फाइल डाउनलोड और इंस्टॉल कराने के बाद आरोपियों द्वारा उसकी गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से साइबर ठगी की जाती थी. पुलिस ने बताया कि इस गिरोह का कार्यक्षेत्र देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था.
 
पुलिस ने दो साइबर आपराधियों को किया गिरफ्तार
  • करमाटांड़ के सुंदरजोरी गांव में पुलिस की छापेमारी, चार मोबाइल व तीन सिम बरामद

Jamtara News : करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सुंदरजोरी गांव में पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने सुंदरजोड़ी निवासी सोनू कुमार मंडल के घर पर छापेमारी की. इस दौरान दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया.

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौतम कुमार मंडल (21 वर्ष), पिता बलराम मंडल तथा सोनू कुमार मंडल (19 वर्ष), पिता रंजीत मंडल, दोनों निवासी सुंदरजोरी, थाना करमाटांड़, जिला जामताड़ा के रूप में हुई है.पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा लोगों के व्हाट्सऐप नंबर पर RTO ई-चालान के नाम पर APK फाइल इंस्टॉल करने का मैसेज भेजा जाता था. 

 

मैसेज के झांसे में आकर पीड़ित के मोबाइल में APK फाइल डाउनलोड और इंस्टॉल कराने के बाद आरोपियों द्वारा उसकी गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से साइबर ठगी की जाती थी. पुलिस ने बताया कि इस गिरोह का कार्यक्षेत्र देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था.

 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद किए हैं.मामले में साइबर अपराध थाना जामताड़ा में कांड संख्या 60/26 दर्ज किया गया है. पुलिस ने बीएनएस 2023 की विभिन्न धाराओं के साथ आईटी एक्ट एवं टेलीकम्युनिकेशन एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

 

छापेमारी टीम में करमाटांड़ थाना प्रभारी सह साइबर अपराध थाना जामताड़ा के राजेश मंडल, साइबर थाना के पुष्पेश्वर दास, मनीष कुमार गुप्ता समेत रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही