Search

 
 
 

Jamtara News : बिल अपडेट व बैंकिंग के नाम पर साइबर ठगी, चार गिरफ्तार

Jamtara News :पुलिस के अनुसार, साइबर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल, एसआई अनिल अभिषेक व एसआई अमित कुमार के साथ छापेमारी दल का गठन किया गया था. टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के दुधानी गांव स्थित मनीष कुमार मंडल के घर पर छापेमारी की.
 
साइबर ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार
  • 13 मोबाइल, 13 सिम, आठ एटीएम कार्ड, चेकबुक और 2.20 लाख रुपये नकदी बरामद

Jamtara News : साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने छापेमारी कर चार साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से 13 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड, आठ एटीएम कार्ड, एक चेकबुक तथा 2.20 लाख रुपये नकदी बरामद किए हैं.

 

पुलिस के अनुसार, साइबर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल, एसआई अनिल अभिषेक व एसआई अमित कुमार के साथ छापेमारी दल का गठन किया गया था. टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के दुधानी गांव स्थित मनीष कुमार मंडल के घर पर छापेमारी की. वहीं जामताड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनबाद निवासी सिद्धार्थ दत्त के घर पर भी पुलिस ने दबिश दी.पुलिस ने मामले में विकास मंडल (22), देव दत्त (20), जयदेव साहनी (19) और सिद्धार्थ दत्त (34) को गिरफ्तार किया है. सभी जामताड़ा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं.

 

ऐसे करते थे साइबर ठगी

पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी हरियाणा सिटी व अडानी गैस के उपभोक्ताओं को बिल अपडेट करने के नाम पर मोबाइल में एपीके फाइल भेजकर इंस्टॉल करवाते थे. इसके बाद मोबाइल की गोपनीय जानकारी हासिल कर साइबर ठगी करते थे.

 

इसके अलावा आरोपी यूनियन बैंक व अन्य बैंकों के ग्राहकों को झांसा देकर उनके मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड करवाते थे और उसके माध्यम से बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साइबर अपराध को अंजाम देते थे.

 

पुलिस के अनुसार आरोपियों का साइबर अपराध का कार्यक्षेत्र देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था. बरामद मोबाइल, सिम कार्ड और अन्य सामान की जांच के आधार पर पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है.

 

इस कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल, एसआई अनिल अभिषेक, एसआई अमित कुमार सहित रिजर्व गार्ड के जवानों की भूमिका रही. पुलिस ने बताया कि साइबर अपराध के खिलाफ जिले में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही