Search

 
 
 

Jamtara News : गैस अपडेट के नाम पर साइबर ठगी,करमाटांड़ से चार आरोपी गिरफ्तार

Jamtara News : पुलिस के अनुसार, पुलिस उपाधीक्षक (साइबर अपराध) अमित रविदास के नेतृत्व में साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल व पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की. टीम ने रिंगोचिंगो निवासी सुनील कुमार मंडल के घर पर छापेमारी की. इसके बाद करमाटांड़ थाना क्षेत्र के उपर-भीठरा गांव में भी कार्रवाई की गई, जहां से साइबर अपराध में संलिप्त तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
 
साइबर ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार

Jamtara News : साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रिंगोचिंगो गांव में छापेमारी कर साइबर ठगी के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने आठ मोबाइल फोन और आठ सिम कार्ड बरामद किए हैं.

 

 

पुलिस के अनुसार, पुलिस उपाधीक्षक (साइबर अपराध) अमित रविदास के नेतृत्व में साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल व पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की. टीम ने रिंगोचिंगो निवासी सुनील कुमार मंडल के घर पर छापेमारी की. इसके बाद करमाटांड़ थाना क्षेत्र के उपर-भीठरा गांव में भी कार्रवाई की गई, जहां से साइबर अपराध में संलिप्त तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार मंडल (24), मो. अबुतालिब अंसारी (41), बहारुदीन अंसारी(23) और समीम अंसारी (28) के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी गैस उपभोक्ताओं को गैस अपडेट कराने के नाम पर मोबाइल में स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करवाकर उनकी जानकारी हासिल करते थे.

 

इसके बाद ई-वॉलेट के माध्यम से साइबर ठगी की जाती थी. पुलिस ने बताया कि आरोपी बैंक अधिकारी बनकर लोगों से संपर्क करते और ATM नंबर, CVV No. और OTP जैसी गोपनीय जानकारी हासिल कर विभिन्न ई-वॉलेट के जरिए रकम ट्रांसफर करते थे. पुलिस के अनुसार आरोपियों का कार्यक्षेत्र देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था.

 

मामले में साइबर थाना कांड संख्या 61/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता, आईटी एक्ट और टेलीकम्युनिकेशन एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी टीम में साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल, पु.नि. सुशील टुडू, पु.नि. अमित कुमार समेत पुलिसकर्मी शामिल थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही