Search

 
 
 

Jamtara News : करमाटांड़ से एक साइबर अपराधी गिरफ्तार, 8 मोबाइल व 31 हजार रु बरामद

जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के तेलकियारी से एक साइबर अपराधी मिरन यादव को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 8 मोबाइल फोन, 7 सिम कार्ड, 4 एटीएम कार्ड व 31 हजार रुपए नकद बरामद किए गए हैं.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara : जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के तेलकियारी से एक साइबर अपराधी मिरन यादव को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 8 मोबाइल फोन, 7 सिम कार्ड, 4 एटीएम कार्ड व 31 हजार रुपए नकद बरामद किए गए हैं. पुलिस का पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि पकड़ा गया युवक लोगों के मोबाइल पर फर्जी बिजली बिल भेजकर उसे अपडेट करने के नाम पर उनके खाते से रुपये उड़ा लेता था. 

 

Uploaded Image

गिरफ्तार साइबर आरोपी के साथ पुलिस.


एसपी शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में गठित टीम ने तेलकियारी गांव में छापेमारी कर मिरन यादव (28 वर्ष) को उसके घर से दबोच लिया. पुलिस के अनुसार, वह बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर उनके मोबाइल पर फर्जी APK फाइल भेजता था. APK फाइल इंस्टॉल कराने के बाद उनके खातों से रुपए उड़ा लेता था. गिरोह का नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही