Search

 
 
 

Jamtara News : सदर अस्पताल की अव्यवस्था देख भड़के DC, सुधार के लिए 5 दिन की दी मोहलत

स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए सोमवार शाम जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान अस्पताल की व्यवस्था काफी खराब मिली, जिस पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई.
 
  • सुधार के लिए 5 दिन की दी मोहलत

Jamtara :   स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए सोमवार शाम जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान अस्पताल की व्यवस्था काफी खराब मिली, जिस पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई.

 

उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था में सुधार करने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को 4 से 5 दिनों की मोहलत दी. 

 

Uploaded Image

 

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ओपीडी, पुरुष और महिला वार्ड, एसएनसीयू, बर्न वार्ड, अल्ट्रासाउंड केंद्र, डायलिसिस यूनिट और ऑपरेशन थिएटर समेत लगभग सभी विभागों का जायजा लिया. 

 

इस दौरान सबसे बड़ी कमी ड्यूटी रोस्टर को लेकर सामने आई. अस्पताल में कहीं भी ड्यूटी रोस्टर प्रदर्शित नहीं था, जिस पर उन्होंने तुरंत रोस्टर लगाने का निर्देश दिया, ताकि मरीजों को डॉक्टरों की ड्यूटी की जानकारी मिल सके.

 

मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत के दौरान कई खामियां उजागर हुईं. कई बेड पर मरीजों की हिस्ट्री टिकट और जांच रिपोर्ट नहीं मिली. एक महिला मरीज ने बेडशीट नहीं मिलने की शिकायत की, जिस पर उपायुक्त ने संबंधित कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी.

 

अस्पताल परिसर में गंदगी, बाथरूम की खराब स्थिति और दवा स्टोर रूम की अव्यवस्था को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जताई. सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए.

 

इसके अलावा हेल्थ इंफॉर्मेशन कियोस्क को जल्द शुरू करने और मरीजों के भोजन का मेन्यू सार्वजनिक रूप से लगाने का आदेश दिया गया, ताकि मरीजों को निर्धारित अनुसार भोजन मिल सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही