Search

 
 
 

Jamtara News : डीसी ने नाला प्रखंड कार्यालय व सीएचसी का किया निरीक्षण, दो डॉक्टर मिले गायब

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाला के निरीक्षण के दौरान दो चिकित्सक बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए, जिनके विरुद्ध स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया. डीसी ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
 
अस्पताल में भर्ती महिला से जानकारी लेते डीसी आलोक कुमार.

Jamtara : जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने शनिवार को नाला प्रखंड प्रखंड सह अंचल कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति, स्वच्छता, अभिलेखों के रखरखाव व जनसेवाओं की गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए. नाला सीएचसी में दो डॉक्टर गायब मिले. इस पर डीसी ने कड़ी नाराजगी जताई.

 

प्रखंड-अंचल कार्यालय में डीसी ने अधिकारियों को समय पर कार्यालय खोलने, आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान व पंचायत स्तर पर कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. भवन में सीलन और अव्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए मरम्मत करने व नियमित साफ-सफाई पर जोर दिया.

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाला के निरीक्षण के दौरान दो चिकित्सक बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए, जिनके विरुद्ध स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया. डीसी ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने एमटीसी सेंटर, ओपीडी, फार्मेसी, लैब, प्रसव कक्ष और अन्य इकाइयों का निरीक्षण कर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.


खाद्यान्न गोदाम के निरीक्षण में स्टॉक, वितरण पंजी, डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था और सीसीटीवी संचालन की जांच की गई. गोदाम की व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए डीसी ने खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता व जीपीएस युक्त वाहनों के उपयोग को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही