Search

 
 
 

Jamtara News : डीसी ने स्कूलों का किया निरीक्षण, बच्चों से ब्लैकबोर्ड पर हल करवाए सवाल

Jamtara News: डीसी ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय दिघारी का निरीक्षण किया. वहां बच्चों को मध्याह्न भोजन नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई.
 
स्कूल में बच्चों से सवाल-जवाब करते डीसी आलोक कुमार.

Jamtara News : जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने शनिवार को जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान वह कभी निरीक्षक, तो कभी शिक्षक की भूमिका में नजर आए. कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से सीधे सवाल-जवाब किए और ब्लैकबोर्ड पर जोड़-घटाव के सवाल हल करवाकर उनकी प्रगति को परखा.

 

इसे भी पढ़ें


 डीसी ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय दिघारी का निरीक्षण किया. वहां बच्चों को मध्याह्न भोजन नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई. डीएसई को सभी विद्यालयों में बच्चों को नियमित रूप से एमडीएम उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.


इसके बाद डीसी ने राजकीयकृत गवर्नमेंट सेकेंडरी स्कूल और उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहड़ा का निरीक्षण किया. उन्होंने स्कूल में शिक्षकों व विद्यार्थियों की उपस्थिति, पठन-पाठन की गुणवत्ता, शैक्षणिक वातावरण व एमडीएम के बारे में जानकारी ली.

बच्चों से सवाल कर परखी पढ़ाई की गुणवत्ता

निरीक्षण के दौरान डीसी ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से विभिन्न विषयों से संबंधित सवाल पूछे. उन्होंने ब्लैकबोर्ड पर जोड़-घटाव के सवाल भी हल करवाकर बच्चों की समझ का आकलन किया. उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने की सलाह दी. शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे पढ़ाई को प्रभावी और रुचिकर बनाएं, ताकि बच्चों की सीखने की क्षमता में सुधार हो.

 
मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी कयूम अंसारी, नारायणपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेश कुमार दास, अंचल अधिकारी देवराज गुप्ता, अंचल अधिकारी अविश्वर मुर्मू सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही