Search

 
 
 

Jamtara News : डीसी ने की स्थापना-अनुकंपा मामलों की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एसीपी/एमएसीपी व सेवा संपुष्टि से जुड़े सभी योग्य मामलों को बिना विलंब के समिति के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि कर्मचारियों को समयबद्ध तरीके से लाभ मिल सके.
 
समीक्षा बैठक करते डीसी आलोक कुमार.

Jamtara : जामताड़ा डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्थापना, अनुकंपा समिति की बैठक हुई. बैठक में सेवा संपुष्टि, एसीपी-एमएसीपी व अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई. सेवा संपुष्टि व अनुकंपा नियुक्ति के दो प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया.


डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एसीपी/एमएसीपी व सेवा संपुष्टि से जुड़े सभी योग्य मामलों को बिना विलंब के समिति के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि कर्मचारियों को समयबद्ध तरीके से लाभ मिल सके. उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित आवेदनों की दस्तावेजी प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने पर जोर दिया.

 

इसके अलावा जिला चौकीदार स्थापना व अनुकंपा समिति की बैठक में सेवा संपुष्टि के एक व अनुकंपा नियुक्ति के दो मामलों की समीक्षा की गई. डीसी ने जरूरी दस्तावेजों को दुरुस्त कर अगली बैठक में प्रस्ताव लाने का निर्देश दिया. उन्होंने चौकीदारों के एसीपी/एमएसीपी से संबंधित लंबित प्रतिवेदनों को लेकर संबंधित सीओ से स्पष्टीकरण मांगते हुए जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने का आदेश दिया.

 

डीसी ने कहा कि विभागीय दिशा-निर्देशों और एसओपी का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें. ताकि किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे. बैठक में डीडीसी असीम किस्पोट्टा, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, एसडीओ अनंत कुमार, डीएसपी (मु.) नीलम कुजूर, स्थापना उप समाहर्ता पंकज कुमार रवि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही