Search

 
 
 

Jamtara News : जिले में पीडीएस दुकानों से महीने में दो दिन होगा खाद्यान्न वितरण- डीसी

डीसी ने निर्देश दिया कि जिले की सभी पीडीएस दुकानों में खाद्यान्न, धोती, साड़ी व लूंगी वितरण के लिए प्रत्येक माह दो तिथि तय करें. इन तिथियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और अनाज वितरण के समय स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करें.
 
समीक्षा बैठक करते डीसी आलोक कुमार.

Jamtara : जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला आपूर्ति विभाग की मासिक समीक्षा बैठक की. बैठक में खाद्यान्न वितरण, पीडीएस, पीवीटीजी डाकिया योजना, मुख्यमंत्री दाल-भात योजना, धान अधिप्राप्ति समेत विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई.

 

डीसी ने निर्देश दिया कि जिले की सभी पीडीएस दुकानों में खाद्यान्न, धोती, साड़ी व लूंगी वितरण के लिए प्रत्येक माह दो तिथि तय करें. इन तिथियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और अनाज वितरण के समय स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करें.

 

ई-केवाईसी में तेजी लाने का निर्देश

 

समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में 78 प्रतिशत लाभुकों का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है. डीसी ने शत-प्रतिशत ई-केवाईसी सुनिश्चित करने के लिए डीलरवार लक्ष्य निर्धारित कर प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा करने का निर्देश दिया.

 

खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता पर जोर

 

डीसी ने सभी पीडीएस दुकानों में सूचना पट्ट पर खाद्यान्न आवंटन, स्टॉक व वितरण माह की अद्यतन जानकारी प्रदर्शित करने का निर्देश दिया. साथ ही डोर-स्टेप डिलीवरी वाहनों की जीपीएस से निगरानी व वाहनों पर स्पष्ट बैनर लगाने को कहा.

 

राइस मिलों से 92 प्रतिशत सीएमआर प्राप्त

 

जिला आपूर्ति पदाधिकारी कयूम अंसारी ने बताया कि धान अधिप्राप्ति के तहत राइस मिलों से 92 प्रतिशत सीएमआर प्राप्त हो चुका है, जिसे जून माह के अंत तक शत-प्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा. बैठक में संबंधित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, एजीएम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही