Search

 
 
 

मॉक पोल में एकजुटता, पांच आम में सस्पेंस... झारखंड का चुनावी तापमान चरम पर

Ranchi : झारखंड के राज्यसभा चुनाव 2026 से पहले सियासी गलियारों में हलचल चरम पर है. एक तरफ महागठबंधन अपनी एकजुटता का दावा कर रहा है, तो दूसरी ओर भाजपा खेमे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं. चुनावी गणित के बीच अब पांच आम, हेल्थ बुलेटिन और मॉक पोल जैसे शब्द राजनीतिक चर्चा के केंद्र में आ गए हैं.
 

Ranchi : झारखंड के राज्यसभा चुनाव 2026 से पहले सियासी गलियारों में हलचल चरम पर है. एक तरफ महागठबंधन अपनी एकजुटता का दावा कर रहा है, तो दूसरी ओर भाजपा खेमे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं. चुनावी गणित के बीच अब पांच आम, हेल्थ बुलेटिन और मॉक पोल जैसे शब्द राजनीतिक चर्चा के केंद्र में आ गए हैं.


स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दावा किया है कि भाजपा के कई विधायक उनके संपर्क में हैं और वे किसी व्यवसायी उम्मीदवार के पक्ष में वोट देकर अपनी अंतरात्मा और जमीर को नहीं बेच सकते. उन्होंने भाजपा विधायकों के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता जताई. उनका कहना है कि होटल में ठहराए गए कई विधायक मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विधायक अपना मोबाइल ऑन कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी नहीं देते हैं, तो मेडिकल टीम भेजी जाएगी.


दूसरी ओर मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने महागठबंधन की एकजुटता पर भरोसा जताते हुए कहा कि लगातार मॉक पोल कराया गया है और कांग्रेस के सभी 16 वोट वैध पाए गए हैं. उन्होंने दावा किया कि 56 के 56 विधायक एकजुट हैं और चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदान की पूरी तैयारी कर ली गई है.


किशोर ने यह भी कहा कि विपक्ष की बेचैनी इस बात से समझी जा सकती है कि दिल्ली से वकीलों की टीम बुलाने की चर्चाएं हो रही हैं. वहीं, इरफान अंसारी ने कल्पना सोरेन के सोशल मीडिया पोस्ट में दिखे पांच आम का जिक्र करते हुए कहा कि वे उन पांचों को तलाशने निकले हैं, लेकिन नाम अभी नहीं बताएंगे.


मतदान से ठीक पहले झारखंड की राजनीति में संकेत, संदेश और सस्पेंस तीनों मौजूद हैं. अब सबकी नजरें विधानसभा के मतदान कक्ष और उसके बाद आने वाले नतीजों पर टिकी हैं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही