Search

 
 
 

Jamtara News : DC-SP ने मंडल कारा का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व निगरानी मजबूत करने के दिए निर्देश

डीसी आलोक कुमार और एसपी शंभू कुमार सिंह ने शुक्रवार की सुबह दल-बल के साथ मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कारा परिसर के सभी वार्डों एवं बैरकों की गहन तलाशी ली गई, लेकिन किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई.
 
  • सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

Jamtara : डीसी आलोक कुमार और एसपी शंभू कुमार सिंह ने शुक्रवार की सुबह दल-बल के साथ मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कारा परिसर के सभी वार्डों एवं बैरकों की गहन तलाशी ली गई, लेकिन किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई.

 

डीसी के नेतृत्व में कारा की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, वार्डों की स्थिति, साफ-सफाई, लाइट की व्यवस्था, वेंटिलेशन और बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया. इस दौरान उन्होंने कारा प्रशासन को बंदियों को समय पर बेहतर गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध कराने और नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

 

आलोक कुमार ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि कारा परिसर के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाए और सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना जांच के किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री या अन्य वस्तु कारा के अंदर प्रवेश नहीं करनी चाहिए.

 

वहीं पुलिस अधीक्षक ने भी कारा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कारा प्रशासन की व्यवस्था पर संतोष जताया. साथ ही सुरक्षा और निगरानी को और मजबूत करने पर जोर दिया.

 

इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, प्रभारी कारा अधीक्षक विजय कुमार, एसडीपीओ विकास आनंद लांगुरी, अंचल अधिकारी अविश्वर मुर्मू सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल मौजूद रहे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही