Search

 
 
 

Jamtara News : राशन वितरण में पारदर्शिता पर डीसी सख्त, हर माह 10 पीडीएस दुकानों के निरीक्षण का निर्देश

डीसी आलोक कुमार ने बुधवार को जिला आपूर्ति विभाग की मासिक समीक्षा बैठक की. उन्होंने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को प्रत्येक माह कम से कम 10 पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया.
 
आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक करते डीसी आलोक कुमार.

Jamtara : जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने बुधवार को जिला आपूर्ति विभाग की मासिक समीक्षा बैठक की. बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस), पीवीटीजी डाकिया योजना, मुख्यमंत्री दाल-भात, धान अधिप्राप्ति, सोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण व अनाज गोदामों की स्थिति की समीक्षा की गई.

 


उन्होंने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को प्रत्येक माह कम से कम 10 पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया. छह माह से एक वर्ष तक राशन नहीं लेने वाले कार्डधारियों को नोटिस जारी करने और अयोग्य लाभुकों का नाम हटाने को कहा. साथ ही स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र लाभुक का नाम राशन कार्ड से नहीं कटना चाहिए.


बैठक में बताया गया कि जिले में 79 प्रतिशत लाभुकों का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है. डीसी ने शत-प्रतिशत ई-केवाईसी के लिए डीलरवार लक्ष्य तय कर प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा करने का निर्देश दिया. विशेष रूप से पीवीटीजी परिवारों तक समय पर राशन पहुंचाने, डोर-स्टेप डिलीवरी वाहनों में जीपीएस और स्पष्ट पहचान वाले बैनर लगाने पर जोर दिया. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी कयूम अंसारी सहित सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही