Jamtara News: समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक हुई. बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत हासिल करने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें:
बैठक में ACVMS पोर्टल पर निबंधन, एनएचएम कर्मियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति, स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संकेतक तथा स्वास्थ्य संस्थानों के प्रदर्शन की समीक्षा की गई. कम उपलब्धि वाले स्वास्थ्य केंद्रों में सुधारात्मक कार्रवाई और प्रखंड स्तर पर नियमित समीक्षा करने को कहा गया.
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की समीक्षा के दौरान गर्भवती महिलाओं का प्रथम तिमाही में पंजीकरण, चार एएनसी जांच, संस्थागत प्रसव और टीकाकरण की स्थिति पर चर्चा हुई. उपायुक्त ने टीकाकरण से वंचित बच्चों को चिह्नित कर शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने तथा विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया. U-WIN पोर्टल पर टीकाकरण एवं प्रसव उपरांत लाभार्थियों की प्रविष्टि करने को कहा.
मिजिल्स-रूबेला की रोकथाम के लिए विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित करने का भी निर्देश दिया गया. परिवार नियोजन, टीबी और NLEP की भी समीक्षा हुई. NLEP के लंबित भुगतान को 5 अक्टूबर तक पूरा करने को कहा गया. बैठक में सिविल सर्जन डॉ. एसके मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

