Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News: जामताड़ा सदर अस्पताल पर DC सख्त, प्रतिदिन औचक निरीक्षण के आदेश, लापरवाही पर गिरेगी गाज

सदर अस्पताल में लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त आलोक कुमार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. जिला प्रशासन ने अस्पताल की प्रभावी निगरानी के लिए उपसमाहर्ताओं की अतिरिक्त प्रतिनियुक्ति करते हुए उन्हें दिन और रात दोनों समय औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया है.
Advertisement
Advertisement
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara: सदर अस्पताल में लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त आलोक कुमार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. जिला प्रशासन ने अस्पताल की प्रभावी निगरानी के लिए उपसमाहर्ताओं की अतिरिक्त प्रतिनियुक्ति करते हुए उन्हें दिन और रात दोनों समय औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया है. सभी अधिकारियों को प्रतिदिन अपनी जांच रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में जमा करनी होगी.

Uploaded Image

उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की किसी भी प्रकार की लापरवाही, समय पर ड्यूटी में अनुपस्थित रहने, दवाओं की कमी या मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर करने जैसी शिकायतें किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी. दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

 

इसे भी पढ़ें:

 

जिला प्रशासन के अनुसार सोशल मीडिया, समाचार पत्रों और आम नागरिकों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई डॉक्टर ड्यूटी के समय अस्पताल में मौजूद नहीं रहते और निजी अस्पतालों में सेवाएं देते हैं. इसके कारण मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता और उन्हें धनबाद, रांची सहित अन्य शहरों के अस्पतालों का रुख करना पड़ता है. इन शिकायतों पर अंकुश लगाने के लिए यह विशेष मॉनिटरिंग व्यवस्था लागू की गई है.

 

जिला प्रशासन का मानना है कि इस सख्त निगरानी व्यवस्था से सदर अस्पताल की कार्यप्रणाली में सुधार होगा और मरीजों को बेहतर एवं समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी. अब अस्पताल की हर गतिविधि पर प्रशासन की सीधी नजर रहेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही