Jamtara News : कसियाटांड़ रेलखंड के बीच गुरुवार सुबह डाउन रेल लाइन पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव कसियाटांड़ हॉल्ट के समीप पोल संख्या 298/25 के पास बरामद किया गया.
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस और आरपीएफ
रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर जामताड़ा सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की.
हादसा या अन्य वजह, जांच में जुटी पुलिस
मृतक की पहचान नहीं होने के कारण घटना से जुड़ी परिस्थितियां फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई हैं. युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

