Search

 
 
 

Jamtara News: बंद कमरे से मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का सड़ा-गला शव, पुलिस की जांच शुरू

Jamtara News: मृतक की पहचान कांगोई निवासी गोपाल मंडल के रूप में हुई है. गोपाल मंडल अविवाहित था और किराए के कमरे में अकेले रहकर एक होटल में काम करता था. बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब थी, जिसके कारण वह काम पर भी नहीं जा रहा था. स्थानीय लोगों के मुताबिक, गुरुवार को कुछ लोगों ने उससे मुलाकात की थी. इसके बाद वह कमरे से बाहर नहीं निकला.
 
मौके की जांच पड़ताल करती पुलिस

Jamtara News: मिहिजाम थाना क्षेत्र के कांगोई इलाके में शनिवार को एक किराए के मकान के बंद कमरे से करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान कांगोई निवासी गोपाल मंडल के रूप में हुई है. सूचना मिलने पर मिहिजाम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

 


इसे भी पढ़ें:

 

जानकारी के अनुसार, गोपाल मंडल अविवाहित था और किराए के कमरे में अकेले रहकर एक होटल में काम करता था. बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब थी, जिसके कारण वह काम पर भी नहीं जा रहा था. स्थानीय लोगों के मुताबिक, गुरुवार को कुछ लोगों ने उससे मुलाकात की थी. इसके बाद वह कमरे से बाहर नहीं निकला.

 

शनिवार को कमरे के आसपास अचानक तेज दुर्गंध फैलने लगी. दुर्गंध से परेशान अन्य किराएदारों और मकान मालिक को अनहोनी की आशंका हुई. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रदीप राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने बंद कमरे का निरीक्षण करने के बाद अंदर से गोपाल मंडल का शव बरामद किया.

 

शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस को आशंका है कि उसकी मौत करीब दो दिन पहले हुई होगी. हालांकि, मौत का वास्तविक कारण और समय पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.


घटना की जानकारी मिलने पर लीला नगर में रहने वाले मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही