Search

 
 
 

Jamtara News :  बंद मकान से मजदूर की सड़ी-गली लाश बरामद, हत्या की आशंक

जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पबिया स्थित टीचर ट्रेनिंग कॉलेज परिसर में सोमवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बंद पड़े पुराने मकान से एक युवक की सड़ी-गली लाश बरामद हुई.
 

Jamtara :  जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पबिया स्थित टीचर ट्रेनिंग कॉलेज परिसर में सोमवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बंद पड़े पुराने मकान से एक युवक की सड़ी-गली लाश बरामद हुई. मृतक की पहचान रमा बावरी उर्फ धोना बाबरी के रूप में की गई है. वह मजदूरी का काम करता था और पिछले शनिवार से लापता बताया जा रहा था.

 

Uploaded Image

स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार को बंद मकान से तेज दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ. इसके बाद लोगों ने मकान के अंदर जाकर देखा तो वहां युवक का शव पड़ा मिला. शव काफी हद तक सड़-गल चुका था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत कई दिन पहले हो चुकी थी. घटाना की सूचना पुलिस को दी गई.

 

सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. स्थानीय लोगों का दावा है कि मृतक के शरीर पर कुछ संदिग्ध निशान भी पाए गए हैं, जिसके कारण हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है.

 

नारायणपुर थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि मृतक के लापता होने की कोई सूचना थाना को नहीं दी गई थी. शव मिलने के बाद यूडी (अप्राकृतिक मौत) का मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.फिलहाल इस रहस्यमयी मौत से पूरे क्षेत्र में दहशत और सनसनी का माहौल है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही