Search

 
 
 

Jamtara News : घर में रखा डीजे का मॉसफेट चोरी, कीमत ₹45 हजार

Jamtara News: पीड़ित मुन्ना मंडल ने बताया कि मंगलवार की रात परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे. घर के एक कमरे में डीजे बजाने से संबंधित सामान, जिसमें बॉक्स, मॉसफेट, माइक सहित अन्य उपकरण रखे हुए थे.
 
यहीं से चोरी हुआ डीजे मासफेट.

Jamtara News : जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के गम्हरियाटांड़ में मंगलवार की रात चोरों ने एक घर में घुसकर डीजे के मॉसफेट की चोरी कर ली. चोरी गए मॉसफेट की कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई जा रही है. पीड़ित परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है.

 

इसे भी पढ़ें

 

पीड़ित मुन्ना मंडल ने बताया कि मंगलवार की रात परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे. घर के एक कमरे में डीजे बजाने से संबंधित सामान, जिसमें बॉक्स, मॉसफेट, माइक सहित अन्य उपकरण रखे हुए थे. कमरे में खिड़की नहीं थी. बारिश के कारण हाल ही में उनके और पड़ोसी के घर की दीवार का कुछ हिस्सा गिर गया था, जिससे दोनों घरों के बीच रास्ता बन गया था.


मुन्ना मंडल के अनुसार, कमरे में तीन मॉसफेट सहित अन्य डीजे उपकरण रखे थे. चोरों ने उनमें से सबसे बड़े मॉसफेट को निशाना बनाया और उसे लेकर फरार हो गए. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही