Search

 
 
 

Jamtara News  : बिजली बिल सुधार शिविर का आयोजन, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान

नारायणपुर प्रखंड परिसर में बिजली विभाग की ओर से बिजली बिल सुधार व उपभोक्ताओं की अन्य समस्याओं के निवारण को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया
 

Jamtara  : नारायणपुर प्रखंड परिसर में बिजली विभाग की ओर से बिजली बिल सुधार व उपभोक्ताओं की अन्य समस्याओं के निवारण को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में उपभोक्ता अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे, जहां कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया.

 

शिविर के दौरान भालगढ़ निवासी शांति देवी ने कनेक्शन लेने के बावजूद बिजली लाइन नहीं जुड़ने की समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी.मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग द्वारा मिस्त्री भेजकर उनका कनेक्शन चालू कराया गया. वहीं निर्मल मंडल के मोबाइल नंबर को कंज्यूमर नंबर के साथ जोड़ा गया.

 

इसके अलावा रेखान मंडल, अशोक मंडल, मोहम्मद मुख्तार, भोला मंडल व साबू बीबी सहित अन्य उपभोक्ताओं ने बिजली बिल में त्रुटि सुधार को लेकर आवेदन जमा किया. शिविर में मौजूद सहायक विद्युत अभियंता नरेन्द्र कुमार ने सभी आवेदकों को आश्वस्त किया कि उनके बिजली बिलों में सुधार की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी.

 

शिविर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके त्वरित समाधान को लेकर विभागीय अधिकारियों की सक्रियता देखने को मिली. स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलती है.मौके पर बिजली विभाग के कन्हैयालाल ओझा, संजीत महतो, कामदेव सिंह, विष्णु ओझा, बटेश्वर हेमराम, मुबारक अंसारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही