Jamtara News : जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने बुधवार को कृषि, आत्मा, उद्यान एवं भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए. कहा कि किसानों को समय पर बीज उपलब्ध कराएं. बीज वितरण में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें
उन्होंने मृदा स्वास्थ्य जांच की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए मिट्टी के नमूने एकत्र करने की गति बढ़ाने और जांच कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. साथ ही फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत प्रखंड स्तर पर चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में तेजी लाने की बात कही.
डीसी ने कहा कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. योजनाओं का लाभ जरूरतमंद और योग्य किसानों तक पहुंचना सुनिश्चित करें. किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक में डीडीसी असीम किस्पोट्टा, कृषि पदाधिकारी अनूप कुमार हेंब्रम, भूमि संरक्षण पदाधिकारी सुशांत कंडुलना, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. शैलेंद्र प्रसाद, जिला गव्य विकास पदाधिकारी विपिन कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

