Jamtara News : जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नेत्रदान पखवाड़ा का आयोजन किया गया. सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह ने लोगों को नेत्रदान का महत्व समाझाया और इसके लिए आगे आने की अपील की.
इसे भी पढ़ें
उन्होंने कहा कि नेत्रदान महादान है. किसी व्यक्ति के निधन के बाद उसके नेत्र किसी जरूरतमंद के जीवन में रोशनी ला सकते हैं. नेत्रदान से न केवल किसी की आंखों की रोशनी लौटाई जा सकती है, बल्कि उसे बेहतर और आत्मनिर्भर जीवन जीने का अवसर भी मिल सकता है.
उन्होंने लोगों से अपील की कि नेत्रदान को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के साथ-साथ अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित करें. प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर से लोगों को जागरूक कर नेत्रदान के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

