Search

 
 
 

Jamtara News : SIR में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला उजागर, वीएलई समेत दो पर प्राथमिकी

Jamtara News: डीसी आलोक कुमार ने कहा कि SIR में किसी भी प्रकार की अनियमितता, फर्जी दस्तावेज या गलत प्रमाणपत्र के इस्तेमाल को गंभीरता से लिया जाएगा. दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
 
फाइल फोटो.

Jamtara News : जामताड़ा जिले के नारायणपुर अंचल में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में फर्जी जाति व आवासीय प्रमाणपत्र का मामला सामने आया है. दावा-आपत्ति सुनवाई के दौरान सत्यापन के क्रम में तीन प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए. जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है. डीसी आलोक कुमार के निर्देश पर नारायणपुर सीओ देवराज गुप्ता ने संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस मामले में नारायणपुर थाना में कांड संख्या 169/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

 

इसे भी पढ़ें


जानकारी के अनुसार, सिद्दीक मियां, मजीदन बीवी और शमीम शेख की ओर से प्रस्तुत जाति व आवासीय प्रमाणपत्रों के सत्यापन में प्रथम दृष्टया गड़बड़ी पाई गई. अंचल कार्यालय की ओर से तीनों को नोटिस भेजकर प्रमाणपत्रों के संबंध में जानकारी मांगी गई. इस दौरान दो आवेदकों ने लिखित रूप से बताया कि उनके आवेदन के आधार पर वीएलई हसन शेख ने प्रमाणपत्र बनाकर दिया था. वहीं, शमीम शेख ने अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं किया.


इसके बाद सीओ ने वीएलई हसन शेख व शमीम शेख के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. डीसी आलोक कुमार ने कहा कि SIR में किसी भी प्रकार की अनियमितता, फर्जी दस्तावेज या गलत प्रमाणपत्र के इस्तेमाल को गंभीरता से लिया जाएगा. दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि SIR में वैध दस्तावेज ही प्रस्तुत करें. 
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही