Search

 
 
 

Jamtara News : फर्जी सिम सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड, देवघर का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, यसमुद्दीन अंसारी शेख लंबे समय से दूसरे राज्यों से फर्जी सिम मंगाकर जामताड़ा के साइबर अपराधियों तक पहुंचाता रहा था. जांच में यह खुलासा हुआ है कि वह गरीब व बेरोजगार युवकों को रोजगार दिलाने के नाम पर दूसरे राज्यों में ले जाता था.
 
जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह.

Jamtara : जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराधियों को फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में देवघर जिले के पालोजोरी थाना क्षेत्र के नवाडीह निवासी आरोपी यसमुद्दीन अंसारी शेख को गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में दी.

 

पुलिस के अनुसार, यसमुद्दीन अंसारी शेख लंबे समय से दूसरे राज्यों से फर्जी सिम मंगाकर जामताड़ा के साइबर अपराधियों तक पहुंचाता रहा था. जांच में यह खुलासा हुआ है कि वह गरीब व बेरोजगार युवकों को रोजगार दिलाने के नाम पर दूसरे राज्यों में ले जाता था. वहां पहुंचने के बाद वह उनके आधार, पैन कार्ड व बैंक खाते से जुड़े दस्तावेज अपने कब्जे में ले लेता था. बाद में उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर फर्जी सिम कार्ड जारी कराकर साइबर ठगों को सप्लाई करता था.

 

 

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब बिंदापाथर थाना में अगस्त 2023 में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी के क्षेत्र में होने की गुप्त सूचना मिली. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यसमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने कई अहम जानकारियां दी हैं. इसके बाद पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है. जांच में एक निजी कंपनी के कई सिम कार्ड भी संदिग्ध पाए गए हैं.

 

एसपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है. यह पता लगाया जा रहा है कि अब तक कितने फर्जी सिम साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराए गए हैं. साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही