Search

 
 
 

Jamtara News : आर्थिक तंगी नहीं रोक पाएगी उड़ान, 100 मेधावी बच्चों को मिलेगी JEE-NEET की निःशुल्क तैयारी

Jamtara News: डीसी आलोक कुमार ने कहा कि ‘प्रोजेक्ट प्रज्ञान’ सिर्फ शैक्षणिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आर्थिक तंगी के कारण पीछे रह जाने वाले प्रतिभावान बच्चों के सपनों को अवसर देने की पहल है.
 
कोचिंग में भाग लेते बच्चे.

Jamtara News : जामताड़ा जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को मेडिकल व इंजीनियरिंग की तैयारी में आर्थिक तंगी अब बाधा नहीं बनेगी. डीसी आलोक कुमार की पहल पर डीएमएफटी योजना के तहत संचालित ‘प्रोजेक्ट प्रज्ञान’ के माध्यम से जिले के 100 चयनित विद्यार्थियों को आईआईटी-जेईई व नीट की निःशुल्क तैयारी कराई जा रही है.

 

इसे भी पढ़ें


चयनित विद्यार्थियों के लिए 28 सितंबर से जेबीसी जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, जामताड़ा में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं. प्रत्येक कार्यदिवस शाम 4 से 6 बजे तक विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ विषय विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जा रहा है.


प्रोजेक्ट के तहत चयन परीक्षा 15 सितंबर को आयोजित की गई थी. इसमें जिले के आठ विद्यालयों की कक्षा 11वीं व 12वीं के कुल 255 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था. परीक्षा को चार श्रेणियों में ली गई. प्रत्येक श्रेणी से 25-25 विद्यार्थियों का चयन किया गया है.


डीसी आलोक कुमार ने कहा कि ‘प्रोजेक्ट प्रज्ञान’ सिर्फ शैक्षणिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आर्थिक तंगी के कारण पीछे रह जाने वाले प्रतिभावान बच्चों के सपनों को अवसर देने की पहल है. जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी बेहतर मार्गदर्शन और संसाधनों के बल पर जेईई व नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर डॉक्टर और इंजीनियर बनने का सपना पूरा कर सकें.
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही