Search

 
 
 

Jamtara News: वृद्धा से मारपीट मामले में 14 के खिलाफ FIR, दीवार तोड़ने का आरोप

Jamtara News: बिंदापाथर थाना क्षेत्र के रांगाशोला गांव के बनपाड़ा टोला में एक वृद्ध महिला के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने का मामला सामने आया है. सोमवार, 2 नवंबर को उन्होंने बिंदापाथर थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित आवेदन दिया. आवेदन में गांव के 14 लोगों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गयी है.
 

Jamtara News: बिंदापाथर थाना क्षेत्र के रांगाशोला गांव के बनपाड़ा टोला में निर्माणाधीन आबुआ आवास की दीवार तोड़ने और इसका विरोध करने पर एक वृद्ध महिला के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने का मामला सामने आया है. पीड़िता बदोनी टुडू ने गांव के ही 14 लोगों के खिलाफ बिंदापाथर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना कांड संख्या 64/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.


इसे भी पढ़ें:

 

निर्माणाधीन आवास की दीवार तोड़ने का आरोप

पीड़िता बदोनी टुडू ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि बीते 13 अक्टूबर को गांव के ही 14 लोग कथित रूप से लाठी-डंडे से लैस होकर उनके घर पहुंचे. इस दौरान आरोपितों ने उनके निर्माणाधीन आबुआ आवास की दीवार तोड़ दी. जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपितों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. घटना के बाद पीड़िता ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

 

2 नवंबर को थाने में शिकायत दर्ज

पीड़िता के अनुसार, घटना के बाद आवश्यक कार्यों में व्यस्त रहने के कारण वह तत्काल थाने नहीं पहुंच सकीं. सोमवार, 2 नवंबर को उन्होंने बिंदापाथर थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित आवेदन दिया. आवेदन में गांव के 14 लोगों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गयी है.

 

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

बिंदापाथर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही