Search

 
 
 

Jamtara News : ऋण माफी का झांसा देकर पांच आदिवासी महिलाओं से 2.10 लाख की ठगी

Jamtara News :  पूर्णिमा मुर्मू के अनुसार, एक महिला और एक पुरुष दलाल उनके गांव पहुंचे थे और उन्होंने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड की जामताड़ा शाखा से पांच महिलाओं का समूह बनाकर प्रत्येक को 50 हजार रुपये का ऋण दिलाया जाएगा. साथ ही दावा किया गया कि कुल ढाई लाख रुपये का ऋण पूरी तरह माफ हो जाएगा और उन्हें इसकी किस्त भी नहीं चुकानी पड़ेगी.
 
पीड़ित आदिवासी महिलाएं

Jamtara News :  नारायणपुर र थाना क्षेत्र के लोहारंगी गांव में आदिवासी महिलाओं को समूह ऋण दिलाने और बाद में कर्ज माफ कराने का झांसा देकर 2.10 लाख रुपये की ठगी कर ली गई. आरोप है कि कथित रूप से दो दलालों ने स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड (जामताड़ा शाखा) से समूह लोन दिलाने के नाम पर प्रत्येक महिला से 42-42 हजार रुपये वसूले.

 

वित्तीय संस्थान की ओर से ऋण की किस्त जमा करने का नोटिस मिलने के बाद महिलाओं को ठगी का एहसास हुआ. ठगी की शिकार महिलाओं में पूर्णिमा मुर्मू, सविता सोरेन, फूलमणि मरांडी, कल्पना सोरेन और मनी हेम्ब्रम शामिल हैं. ठगी का आरोप जामताड़ा के मेझिया निवासी ममता सोरेन और धनबाद जिले के गोविंदपुर निवासी मोहम्मद फैजान पर लगा है.

 

इसे भी पढ़ें

 

पूर्णिमा मुर्मू के अनुसार, एक महिला और एक पुरुष दलाल उनके गांव पहुंचे थे और उन्होंने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड की जामताड़ा शाखा से पांच महिलाओं का समूह बनाकर प्रत्येक को 50 हजार रुपये का ऋण दिलाया जाएगा. साथ ही दावा किया गया कि कुल ढाई लाख रुपये का ऋण पूरी तरह माफ हो जाएगा और उन्हें इसकी किस्त भी नहीं चुकानी पड़ेगी.

 

दलालों के झांसे में आकर महिलाओं ने 30 सितंबर को ऋण के लिए आवेदन किया. दुर्गापूजा के आसपास ऋण की राशि स्वीकृत होने के बाद दोनों कथित दलाल महिलाओं को लेकर जामताड़ा शाखा पहुंचे. वहां पांचों महिलाओं ने अपने-अपने बैंक खातों से 50-50 हजार रुपये की निकासी की.

 

आरोप है कि इसके बाद दलालों ने प्रत्येक महिला से 42 हजार रुपये ले लिए.  महिलाओं को बताया गया कि शेष आठ हजार रुपये सिलाई मशीन खरीदने के लिए रख लें. साथ ही ऋण माफ होने का भरोसा देकर उन्हें घर भेज दिया गया. कुछ समय बाद जब वित्तीय संस्थान की ओर से ऋण की किस्त जमा करने का नोटिस मिला तो महिलाओं को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ. 

 

इसके बाद पूर्णिमा मुर्मू ने नारायणपुर थाना में आवेदन देकर ममता सोरेन और मोहम्मद फैजान पर ठगी का आरोप लगाया है. महिलाओं ने प्रशासन से दोनों आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और ठगी की रकम वापस दिलाने की मांग की है. इस संबंध में नारायणपुर थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही