Search

 
 
 

Jamtara News : SIR में धीमी प्रगति वाले बूथों पर फोकस, BLO के कार्यों की रोज समीक्षा करें- SDO

एसडीओ ने संबंधित अधिकारियों व बीएलओ सुपरवाइजरों को कार्य में तेजी लाकर तय समय के भीतर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया. कहा कि प्रतिदिन शाम पांच बजे फील्ड कार्य समाप्त होने के बाद सभी बीएलओ के कार्यों की समीक्षा करें.
 
अधिकारियों के साथ बैठक करते एसडीओ अनंत कुमार.

Jamtara : जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम में तेजी लाने के लिए सोमवार को अनुमंडल कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई. एसडीओ अनंत कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में एईआरओ, अतिरिक्त एईआरओ व सभी बीएलओ सुपरवाइजर मौजूद रहे. बैठक में जामताड़ा प्रखंड के उन बूथों की प्रगति की समीक्षा की गई, जहां फॉर्म वितरण व डिजिटाइजेशन की गति धीमी पाई गई.

 


एसडीओ ने संबंधित अधिकारियों व बीएलओ सुपरवाइजरों को कार्य में तेजी लाकर तय समय के भीतर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया. कहा कि प्रतिदिन शाम पांच बजे फील्ड कार्य समाप्त होने के बाद सभी बीएलओ के कार्यों की समीक्षा करें. बीएलओ एप के माध्यम से फॉर्म वितरण के वास्तविक आंकड़ों का मिलान व सत्यापन सुनिश्चित करें. प्राप्त फॉर्मों में दर्ज सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच कर सत्यापित अभिलेख संधारित करें.


बैठक में अगले दिन की कार्ययोजना पहले से तैयार कर प्रभावी ढंग से लागू करने, एएसडीडी मार्किंग, अप्रशिक्षित बीएलओ से जुड़े मामलों की समीक्षा व सुधारात्मक कार्रवाई समयबद्ध तरीके से करने पर जोर दिया गया.


एसडीओ ने अतिरिक्त एईआरओ को निर्देश दिया कि शहरी निकाय क्षेत्र के बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ प्रत्येक बूथ की समीक्षा करें. आवश्यकता पड़ने पर स्थल निरीक्षण भी करें. कहा कि एसआईआर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारी व कर्मी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही