Search

 
 
 

Jamtara News : दीदियों की थाली से निवाला गायब! मानदेय ₹1500 और कटौती ₹600 की

Jamtara News: मामले को लेकर पूनम देवी, बेबी बीबी, अंजू देवी, रोशनी देवी, गायत्री देवी, रिंकु देवी और संगीता देवी सहित अन्य प्रभावित दीदियों ने प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक (BPM) सूर्यदेव कुमार को सामूहिक आवेदन सौंपा है.
 
BPM को आवेदन सौंपतीं दीदियां.
  • 7 माह इंतजार के बाद मिला मानदेय, खुशी से ज्यादा निराशा
  • दीदियों ने BPM लगाई न्याय की गुहार

Jamtara News : जामताड़ा जिले में सरकारी व्यवस्था का गजब हिसाब है. मानदेय महज 1500 रुपये और उसमें भी 600 रुपये की कटौती! नारायणपुर प्रखंड में जेएसएलपीएस के अंतर्गत कार्यरत AW दीदियों के मानदेय को लेकर कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है. 

 

इसे भी पढ़ें


AW दीदियों के अनुसार, उनका मासिक मानदेय 1500 रुपये निर्धारित है. आरोप है कि भुगतान के दौरान हर महीने 600 रुपये की कटौती की जा रही है. बताया कि करीब सात महीने तक मानदेय का भुगतान नहीं हुआ था. लंबे इंतजार के बाद जब राशि मिली, तो कटौती किए जाने से उनकी नाराजगी बढ़ गई.


दुर्गा पूजा के मौके पर दीदियों को उम्मीद थी कि लंबे समय से बकाया राशि मिलने से त्योहार की जरूरतें पूरी करने में कुछ मदद मिलेगी. लेकिन कटौती का ऐसा हिसाब सामने आया कि खुशी की उम्मीद निराशा में बदल गई.


विडंबना देखिए, त्योहार में घर का बजट संभालने की उम्मीद थी, लेकिन मानदेय का हिसाब ही बिगड़ गया. जिन दीदियों को महंगाई के इस दौर में 1500 रुपये मिलने हैं, उनके हिस्से में कथित तौर पर 900 रुपये ही आए, तो सवाल उठना लाजिमी है.


मामले को लेकर पूनम देवी, बेबी बीबी, अंजू देवी, रोशनी देवी, गायत्री देवी, रिंकु देवी और संगीता देवी सहित अन्य प्रभावित दीदियों ने प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक (BPM) सूर्यदेव कुमार को सामूहिक आवेदन सौंपा है. उन्होंने कटौती के कारणों की जांच कराने और यदि कटौती अनुचित पाई जाती है, तो बकाया राशि का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही