Search

 
 
 

Jamtara News: YONO ऐप के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Jamtara News: पुलिस के अनुसार, आरोपी YONO ऐप चालू कराने के नाम पर लोगों को फोन करते थे. इसके बाद WhatsApp एवं स्क्रीन शेयरिंग ऐप के जरिए पीड़ितों से YONO का यूजर आईडी व पासवर्ड हासिल कर OTP प्राप्त करते थे और बैंक खातों से राशि निकाल लेते थे.
 
चार आरोपी गिरफ्तार

Jamtara News: साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी YONO ऐप चालू कराने के नाम पर लोगों को फोन करते थे. इसके बाद WhatsApp एवं स्क्रीन शेयरिंग ऐप के जरिए पीड़ितों से YONO का यूजर आईडी व पासवर्ड हासिल कर OTP प्राप्त करते थे और बैंक खातों से राशि निकाल लेते थे.

 

गिरफ्तार आरोपियों में फारूक अंसारी (25), शमसुद्दीन अंसारी (30), जानी बाबू (22) और कलीम अंसारी (24) शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से 8 मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद की है. एसडीपीओ वसीम रजा ने बताया कि गिरोह का नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ है. मामले में साइबर अपराध से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही