Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News : नदी किनारे युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

कुंडहित पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
Advertisement
Advertisement
गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस.

Jamtara : जामताड़ा जिले के कुंडहित थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पीड़िता की शिकायत पर कुंडहित थाना में कांड संख्या 22/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था.


दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि 27 मई को कुंडहित निवासी राजा लोहार उर्फ राजीव लोहार व राहुल लोहार युवती को जबरन उठाकर शीला नदी पुल के समीप ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए कुंडहित पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

 

कुंडहित थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना अत्यंत गंभीर प्रकृति की थी. पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई की गई. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है तथा कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही