Search

 
 
 

Jamtara News : बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल आयोजित, बेटियों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के विशेष चयन

जिले के गांधी मैदान में गुरुवार को बालिका फुटबॉल प्रतिभाओं की खोज को लेकर विशेष चयन ट्रायल का आयोजन किया गया.
 

Jamtara :जिले के गांधी मैदान में गुरुवार को बालिका फुटबॉल प्रतिभाओं की खोज को लेकर विशेष चयन ट्रायल का आयोजन किया गया. इस ट्रायल में जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग की बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. 

 


आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाशाली बेटियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना था.ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस, गति, बॉल कंट्रोल, पासिंग क्षमता और मैच प्रदर्शन का बारीकी से मूल्यांकन किया गया. 

 

चयन प्रक्रिया का संचालन उड़ीसा के कटक स्थित नीता फुटबॉल अकादमी से पहुंचे प्रतिनिधि मोहम्मद शाहिद जब्बार और धनेश्वर तिर्की ने किया. उन्होंने बताया कि ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन अकादमी में उन्नत प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा.

 

अकादमी की ओर से चयनित खिलाड़ियों को तीन वर्षों का अनुबंध दिया जाएगा. इसके तहत खिलाड़ियों को निःशुल्क फुटबॉल प्रशिक्षण, रहने-खाने और पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. साथ ही जिन खिलाड़ियों की पढ़ाई किसी कारणवश बीच में छूट गई है, उन्हें मासिक छात्रवृत्ति देकर शिक्षा जारी रखने में भी सहयोग किया जाएगा.


इस मौके पर जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मोहम्मद इम्तियाज खान ने कहा कि जामताड़ा में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल सही मंच और मार्गदर्शन की है. वहीं कोच विनय सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियां अब खेल के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और ऐसे चयन ट्रायल उनके सपनों को नई उड़ान देने का काम करेंगे.

 

कार्यक्रम में नरेश मिस्त्री, इम्तियाज अंसारी, सुरेश मिस्त्री, जिला फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष भारतेंदु मुर्मू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. वहीं जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने खिलाड़ियों को मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया.पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला. गांधी मैदान में दिनभर खेल प्रतिभाओं का जोश और उमंग देखने लायक रहा.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही