Search

 
 
 

Jamtara News : दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

Jamtara News : जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक के समीप गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई
 
दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत

Jamtara News : जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक के समीप गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को एंबुलेंस की मदद से जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचाया.

 

जामताड़ा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

 

 

बताया गया कि मिहिजाम थाना क्षेत्र के गौराईनाला गांव निवासी उत्पल मंडल बाइक से जामताड़ा से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान बेवा फाटक के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई. 

 

दुर्घटना में उत्पल के सिर समेत शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आई. सदर अस्पताल में चिकित्सक डॉ. अताउल ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर स्थिति के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

 

हादसे में दूसरी बाइक पर सवार बिंदापाथर थाना क्षेत्र के भुगीकाटा निवासी सुधीर सिंह और करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बनकटी निवासी कपिल राय भी गंभीर रूप से घायल हुए. दोनों के सिर में चोट लगी है. चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की सलाह दी, लेकिन परिजनों ने सदर अस्पताल में ही इलाज जारी रखने का निर्णय लिया.

 

परिजनों के अनुसार, उत्पल रात में नाइट गार्ड की नौकरी करते थे और दिन में फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.घटना की सूचना मिलते ही मिहिजाम थाना के सब इंस्पेक्टर अलीत सागर करकेटा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.

 

पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. अस्पताल में आवश्यक कागजी कार्रवाई भी पूरी की गई.इधर, जामताड़ा-दुमका मार्ग पर भी एक अन्य सड़क दुर्घटना में बाइक अनियंत्रित होने से मनोज मुर्मू और श्रीराम बास्की के घायल होने की सूचना है. दोनों का इलाज जारी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही