- 21 अगस्त को सुबह 10:30 बजे से 5:00 बजे तक होगा मतदान
- 92 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
- 2889 मतदाता देंगे वोट
- 22 अगस्त को होगी मतगणना
Ranchi News: झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन, रांची के वर्ष 2026-2028 के चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है. 92 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. वहीं 2889 मतदाता चुनाव में मतदान करेंगे. 21 अगस्त को सुबह 10:30 बजे से लेकर 5:00 बजे तक मतदान होगा. मतदाताओं को हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन या झारखंड स्टेट बार काउंसिल का आई कार्ड लाना अनिवार्य होगा. 22 अगस्त को मतगणना होगी.
चुनाव समिति ने चुनाव को लेकर तैयारी पूरी कर ली है. चुनाव को लेकर हाईकोर्ट परिसर की सेंट्रल लॉबी में मतदान पत्र वितरण के लिए छह टेबल लगाए जाएंगे. मतदाताओं को मतदान पत्र वितरण के लिए 1500 वोटरों पर एक टेबल बनाए गए हैं. मतदान हॉल नंबर 1 और 2 में होगा, दोनों हॉल में 1500-1500 वोटरों के वोट करने के लिए बैलट बॉक्स की व्यवस्था रखी गई है, वोटिंग करने के लिए दोनों हाल में करीब 40 टेबल लगाया जाएगा.
16 सीसीटीवी के माध्यम से चुनाव पर निगाह रखी जाएगी, यह सीसीटीवी कैमरे सेंट्रल लॉबी एवं हॉल नंबर एक व दो में रहेंगे. जिसका डिस्प्ले तीनों जगह चलेगा. 22 को मतगणना की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी. मतगणना के लिए विधानसभा से 10 कर्मियों की मांग चुनाव समिति की ओर से की गई है. सुरक्षा को लेकर रांची एसएसपी एवं रजिस्ट्रार जनरल हाईकोर्ट को लिखा गया है.
इसे भी पढ़ें -
अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवारों (अधिवक्ताओं) में अजीत कुमार, महेश तिवारी, मनोज टंडन, आर.एस.पी. सिन्हा और रितु कुमार शामिल हैं. उपाध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें अमरेश कुमार, धीरज कुमार, जय शंकर तिवारी, नवीन कुमार सिंह, प्राण प्रणय, राहुल कुमार गुप्ता और संजीव ठाकुर शामिल हैं.
महासचिव पद के लिए पांच उम्मीदवार अमित सिन्हा, बिनोद सिंह, मयंक कुमार, नवीन कुमार और संतोष कुमार सोनी शामिल हैं. कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में नलिनी झा, श्रेष्ठ मेहता और विपुल दिव्या शामिल हैं.
वहीं सहायक कोषाध्यक्ष पद के लिए आठ उम्मीदवारों में आकाश दीप, अंजनी कुमार, कौशल किशोर मिश्रा, एम.डी. फैजाल आलम, नमिता सहाय, प्रेम मांडी, रमेश कुमार और वीर विजय प्रधान शामिल हैं.
सचिव प्रशासन पद के उम्मीदवारों में अमृत राज किस्कू, अरुण कुमार दुबे, आशीष वर्मा, धर्मेंद्र कुमार मालित्यार, कविता सिंह, मोती गोप, सुमित प्रकाश और विकास कुमार के नाम शामिल हैं. सचिव पुस्तकालय पद के लिए अशोक कुमार, भोलानाथ ओझा, संजीव कुमार शिवप्रसाद, शुभाशीष रसिक सोरेन का नाम शामिल है.
गवर्निंग काउंसिल पद के हैं 51 उम्मीदवार
अभिषेक कुमार, अखौरी अविनाश कुमार, एलन एंटोन एंड्रयू, अलोक कुमार वर्मा, अमनदीप कुमार पांडेय, अमित कुमार ठाकुर, अंशुमान मिश्रा, अनुराग प्रसाद, अरुण कुमार गुप्ता, अर्चना कुमारी सिंह, आशुतोष रंजन कुमार, औलिया बेगम, आयुष्री, अविनाश कुमार, बिमलेश कुमार, चंद्रेश्वर प्रसाद शर्मा, जगत कुमार सोनी, जगदीश, कविता कुमारी, काहकशान अफरीन, केहकशान अफशीन, कुमार पवन, कुणाल भारतेन्दु, कुणाल चंद्र सुमन, ममता कुमारी, मनोज कुमार मिश्रा, मनोज कुमार राम, आजम, मोहिनी गुप्ता, नितिन जोएल भेंगरा, पंकज कुमार रवि और पवन कुमार सिंह, प्राची प्रदीप्ति, प्रकाश कुमार अंबष्टा, प्रीतम मंडल, प्रेम कुमार उपाध्याय, पूजा कुमारी, रागिनी कुमारी, राकेश शर्मा, रेनू बाला, सचिन कुमार, सीमा कश्यप, शबाना परवीन, शैल लाकड़ा, शंभु नाथ तिवारी, शशि कांत मिश्रा, श्री प्रजाश झा, श्रेया सिन्हा, श्याम सुंदर प्रसाद कुशवाहा, सूरज किशोर प्रसाद और तृष्णा सागर के नाम हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

