Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News : सदर अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, कहा- अस्पताल में तोड़फोड़ करने वालों को 24 घंटे में करें गिरफ्तार

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी शनिवार को जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने हाल ही में गर्भवती महिला की मौत के बाद अस्पताल में तोड़फोड़ से हुए नुकसान का जायजा लिया.
Advertisement
Advertisement
सदर अस्पताल में तोड़फोड़ से हुए नुकसान का जायजा लेते स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी.

Jamtara : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी शनिवार को जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने हाल ही में गर्भवती महिला की मौत के बाद अस्पताल में तोड़फोड़ से हुए नुकसान का जायजा लिया. मीडिया से बातचीत में उन्होंने घटना को गंभीर बताते हुए तोडफोड़ के  दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया.

 


मंत्री ने कहा कि गर्भवती महिला की हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया था. उन्होंने दावा किया कि महिला की मौत दूसरे अस्पताल में इलाज के दौरान हुई. इसके बाद भाजपा से जुड़े कुछ लोगों ने मृतका के परिजनों को 20 हजार रुपये का प्रलोभन देकर शव को दोबारा सदर अस्पताल लाया और अस्पताल में तोड़फोड़ कराई.


डॉ. अंसारी ने आरोप लगाया कि इस घटना में भाजपा जिला अध्यक्ष की अगुवाई में अस्पताल परिसर में जमकर तोड़फोड़ की गई, जिससे सरकारी संपत्ति को करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. इस पूरी घटना का वीडियो उनके पास उपलब्ध है, जो आरोपों की पुष्टि करता है.


स्वास्थ्य मंत्री ने जामताड़ा एसडीओ एसडीपीओ तो अस्पताल में तोड़फोड़ करने वालों की 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही