Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News :मिहिजाम में भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार

थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि पुलिस गश्ती दल मिहिजाम हटिया रोड क्षेत्र में वाहन जांच व संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए था. इसी दौरान पुलिस को कुछ लोगों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं. जांच करने पर उनके पास से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई.
Advertisement
Advertisement
जब्त शराब व गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Jamtara : जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाने की पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है. गिरफ्तार आरोपियों में विक्की साव, मिथिलेश पासवान, संजय मालाकार, गोविंद मालाकार व राहुल कुमार शामिल हैं. सभी को जेल भेज दिया गया.

थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि पुलिस गश्ती दल मिहिजाम हटिया रोड क्षेत्र में वाहन जांच व संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए था. इसी दौरान पुलिस को कुछ लोगों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं. जांच करने पर उनके पास से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई. 

तस्कर शराब की खेप बिहार ले जाने की तैयारी में थे. तभी उन्हें दबोच लिया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही