Search

 
 
 

Jamtara News : मिहिजाम में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार

थाना प्रभारी प्रदीप राणा को गुप्त सूचना मिली थी कि हांसीपहाड़ी रोड स्थित दो दुकानों में देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. वहां अवैध रूप से शराब व अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री की जाती है.
 
गिरफ्तार तस्करों के साथ पुलिस.

Jamtara : जमाताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के हांसीपहाड़ी रोड पर चल रहे अवैध शराब के कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने रविवार देर रात छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त करते हुए धंधे में संलिप्त दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया.


जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी प्रदीप राणा को गुप्त सूचना मिली थी कि हांसीपहाड़ी रोड स्थित दो दुकानों में देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. वहां अवैध रूप से शराब व अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री की जाती है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल विशेष टीम का गठन किया.

 

एसआई गुलशन कुमार सिंह के नेतृत्व में एएसआई राकेश कुमार व जवानों की टीम ने रात करीब 10:30 बजे चिह्नित ठिकानों पर छापेमारी की. पुलिस को देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई. टीम ने घेराबंदी कर दोनों दुकानों की तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई.

 

पुलिस ने इस धंधे में लिप्त हांसीपहाड़ी निवासी जीतू बाउरी व नंदू यादव उर्फ नन्दलाल यादव को गिरफ्तार कर लिया. जीतू बाउरी के पास से 180 एमएल की मैकडॉवेल ब्रांड की 18 बोतल तथा इंपीरियल ब्लू की 23 बोतल शराब बरामद की गई. वहीं, नंदू यादव उर्फ नन्दलाल यादव के पास से 180 एमएल की इंपीरियल ब्लू की 25 बोतल व मैकडॉवेल की 30 बोतल शारब जब्त की गई. दोनों के खिलाफ मिहिजाम थाना में कांड संख्या 41/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

 

मामले की जांच एएसआई सुजान रेवानी को सौंपी गई है. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही