Search

 
 
 

Jamtara News : जामताड़ा में इनक्यूबेटर कार्यक्रम शुरू, ग्रामीण उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा

Jamtara News : जिप अध्यक्ष दीपिका बेसरा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय संसाधनों और उपलब्ध अवसरों के आधार पर उद्यमिता को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है. इससे ग्रामीण युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.
 
कार्यक्रम में भाग लेतीं महिलाएं व अन्य.

Jamtara News : जामताड़ा में मंगलवार को झारखंड इनक्यूबेटर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष दीपिका बेसरा ने किया. इसका उद्देश्य जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देना और छोटे व्यवसायों को मजबूत बनाना है. कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण उद्यमियों व नए लोगों को व्यवसाय शुरू करने से लेकर उसके विस्तार तक प्रशिक्षण, मार्गदर्शन, मेंटरशिप और तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा.

 

इसे भी पढ़ें


जिप अध्यक्ष दीपिका बेसरा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय संसाधनों और उपलब्ध अवसरों के आधार पर उद्यमिता को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है. इससे ग्रामीण युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती भी मिलेगी. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण, सहयोग व मेंटरशिप के माध्यम से छोटे उद्यमों को स्थायी, प्रतिस्पर्धी व्यवसाय के रूप में विकसित किया जा सकता है.


आईआईएम, कोलकाता इनोवेशन पार्क से आए आलोक रंजन व स्नेहशिष दास ने प्रतिभागियों को व्यवसाय की पहचान, बिजनेस मॉडल तैयार करने, ग्राहक एवं बाजार की समझ, नवाचार और व्यवसाय के विस्तार के बारे में प्रशिक्षण दिया. मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक राहुल रंजन, उद्यमी दीदियां सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही