Search

Jamtara News : पीडीएस डीलरों को निर्देश- दुकान का रंग गुलाबी करें, 100% ई-केवाईसी जरूरी

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी डीलरों को निर्देश दिया कि अपनी-अपनी दुकान को गुलाबी रंग में रंगवाएं, दुकान पर सूचना पट्ट प्रतिदिन उपलब्ध खाद्यान्न की मात्रा व वितरण का समय अंकित रहे, ताकि लाभुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. सभी लाभुकों का 100% ई-केवाईसी जरूरी है.
 
पीडीएस डीलरों के साथ बैठक करते प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी.

Jamtara : जमाताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी राजू रंजन ने जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों के साथ बैठक की. उन्होंने पीडीएस डीलरों को सार्वजनिक वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह व प्रभावी बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी डीलरों को निर्देश दिया कि अपनी-अपनी दुकान को गुलाबी रंग में रंगवाएं, दुकान पर सूचना पट्ट प्रतिदिन उपलब्ध खाद्यान्न की मात्रा व वितरण का समय अंकित रहे, ताकि लाभुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. सभी लाभुकों का 100% ई-केवाईसी जरूरी है.

उन्होंने कहा कि ऐसे लाभुकों की पहचान करें जो सरकारी मानदंडों के अनुसार राशन कार्ड के पात्र नहीं हैं. उनका राशन कार्ड सरेंडर कराते हुए दिए गए राशन कसी रिकवरी भी सुनिश्चित करें. साथ ही वैध लाभुकों को सभी प्रकार के खाद्यान्न का वितरण समय पर पारदर्शिता के साथ करें. इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही