Search

 
 
 

Jamtara News: फतेहपुर में सघन वाहन जांच अभियान, हेलमेट व दस्तावेजों की हुई जांच

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से फतेहपुर थाना क्षेत्र में थाना गेट के समीप शुक्रवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान पुलिस ने विशेष रूप से दोपहिया वाहनों की जांच की.
 

Jamtara: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से फतेहपुर थाना क्षेत्र में थाना गेट के समीप शुक्रवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान पुलिस ने विशेष रूप से दोपहिया वाहनों की जांच की. जांच के क्रम में वाहन चालकों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस (DL), वाहन पंजीकरण, बीमा एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन पड़ताल की गई. 

 

इस दौरान कई ऐसे चालक पाए गए जो बिना हेलमेट और बिना वैध कागजात के वाहन चला रहे थे. उन्हें रोककर यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई. थाना प्रभारी अमर सिंह तापेय ने बताया कि कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य लोगों को दंडित करना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है. 

 

वाहन चालकों को मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicle Act) के नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट पहनने, वैध दस्तावेज साथ रखने तथा सुरक्षित ड्राइविंग करने की सलाह दी गई. अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है और छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है.


 
भविष्य में बिना हेलमेट एवं बिना आवश्यक कागजात के वाहन चलाते पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और सुरक्षित यात्रा को अपनी प्राथमिकता बनाएं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही